Uncategorized

लखनऊ की सबसे बड़ी टाउनशिप की पहली लॉटरी,334 प्लाट के लिए 13031 आवेदक

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की अनंत नगर आवासीय योजना की आज से लॉटरी निकलनी शुरू हो गई है। पहले दिन 112 वर्गमीटर प्लाट के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों की लॉटरी निकाली जा रही है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में पहले चरण में 334 भूखंडों के लिए लॉटरी प्रक्रिया सुबह से शुरू हो गई है। इसके लिए 13031 आवेदकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। चार दिन तक लॉटरी निकाली जाएगी। एलडीए अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए आवेदकों की उपस्थिति में लॉटरी निकाली जा रही है। इस प्रक्रिया को यूट्यूब चौनल पर लाइव भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया 112.5 वर्गमीटर के 121, 162 वर्गमीटर के 39, 200 वर्गमीटर के 50, 288 वर्गमीटर के 105 और 450 वर्गमीटर के 19 भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाना है। लॉटरी प्रक्रिया चार दिन तक चलेगी। स्क्। अपर सचिव ने बताया कि पहले दिन 112.5 वर्गमीटर के भूखंडों की लॉटरी सामान्य श्रेणी के आवेदकों के मध्य होगी। दूसरे दिन 11 जून को 112.5 वर्गमीटर के भूखंडों की लॉटरी आरक्षित वर्ग में होगी। वहीं, 12 जून को 162 वर्गमीटर और 13 जून को 200, 288 एवं 450 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंडों की लॉटरी निकाली जाएगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक अनंत नगर योजना 785 एकड़ में विकसित की जा रही है, जहां करीब डेढ़ लाख लोगों के रहने का इंतजाम होगा। इसमें 2,100 आवासीय भूखंड, 120 व्यवसायिक भूखंड, 60 ग्रुप हाउसिंग प्लॉट होंगे। इनमें 10,000 से अधिक फ्लैट्स, ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के 5000 भवन होंगे। इनमें करीब 25 000 से ज्यादा लोगों को घर मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी भवनों का निर्माण किया जाएगा। योजना में प्लाट लेने वालों को 4100 रुपए स्क्वायर मीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा। इसमें फ्री होल्ड और रजिस्ट्री का भुगतान अलग से करना होगा। वही कॉमर्शियल के लिए 7000 स्क्वायर मीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा। एलडीए अफसरों की माने तो चार दिन तक चलने वाली लॉटरी के आवंटन पत्र बंट जाने के बाद अगले महीने के पहले सप्ताह में दूसरे फेज के लिए आवेदन खोले जाएंगे, जिसमें करीब 600 भूखंड शामिल होंगे। इसमें आवासीय और कॉमर्शियल दोनों शामिल होंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!