यूपी

लिवगार्ड बैटरी निर्माता लाए ई रिक्शा ब्रांड अंदाज के नए मॉडल्स

मटियारी चिनहट में खुला लेक्ट्रिक्स ई व्हेकिल्स प्रा. लि. का कोको शोरूम

लखनऊ । लिवगार्ड और ल्यूमिनस बैटरी निर्माता एसआर ग्रुप ने लेक्ट्रीक्स ई व्हेकिल प्रा लि के नाम से ई रिक्शा ब्रांड शुरू किया है। राजधानी के अयोध्या मार्ग पर मटियारी चिनहट में कम्पनी ने अपना कोको शोरूम शुरू किया है। कम्पनी के मैनेजर प्रशांत गिरि ने ई व्हेकिल्स की जानकारी देते हुए बताया कि अंदाज ई रिक्शा कम्पनी के मानेसर प्लांट में बनता है जहां आरएंडी और टेस्टिंग की सम्पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हैं। मानेसर प्लांट में प्रति माह हजार 12 सौ वाहन बनते हैं। मॉडल्स की जानकारी देते हुए बताया कि पैसेंजर ई रिक्शा में वायु, प्रो प्लस, लेड बैटरी और लीथियम बैटरी वाले वाहन आते हैं। इसके अलावा लोडर में दो मॉडल्स, कूड़ा गाड़ी तथा बाक्स लोडर भी कम्पनी बनाती है। उन्होंने कहा कि चूंकि कम्पनी स्वयं बैटरी निर्माता है इसलिए वाहन स्वामी को सभी प्रकार सर्विस यहीं शोरूम पर मिल जाती है। माइलेज की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे ई व्हेकिल्स 120 किलोमीटर तक एक चार्जिंग में चलते हैं और लेड बैटरी वाहन 6-7 घंटे में तथा लीथियम बैटरी वाहन 3-4 घंटे में चार्ज हो जाते हैं। कम्पनी लेड बैटरी पर एक साल तथा लीथियम बैटरी पर तीन साल की गारंटी वारंटी देती है। बढ़िया बैटरी के साथ किफायती कीमत की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि इन ई व्हेकिल्स की कीमत एक लाख चालीस हजार रुपए से शुरू हो कर एक लाख नब्बे हजार रुपए तक आती है। उन्होंने बताया कि कम्पनी के कोको शोरूम का उद्घाटन ई रिक्शा डीलर वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश, अध्यक्ष ऋषि गुप्ता ने किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!