Uncategorized

क्रिकेट विवाद में मारपीट के आरोप, इनकम टैक्स के ज्वॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्र सस्पेंड

लखनऊ में इनकम टैक्स ऑफिस में आईआरएस अफसर गौरव गर्ग को पीटने वाले जॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें बंगाल और सिक्किम रीजन से अटैच किया गया है। योगेंद्र पर आरोप है कि उन्होंने ऑफिस में घुसकर गौरव गर्ग से मारपीट की थी। उनका गला दबाने का प्रयास किया। उन्होंने कांच का गिलास फेंककर मारा और चेहरे पर मुक्के भी मारे। इतना ही नहीं, जूतों से उनके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया था। हमले के बाद डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, योगेंद्र मिश्रा ने खुद को बेगुनाह बताया था। कहा था। एफआईआर सिर्फ राजनीतिक दबाव और मीडिया नरेटिव के आधार पर दर्ज की गई है। इनकम टैक्स विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा काशीपुर में तैनात थे। 29 मई को लखनऊ में हुए विवाद के बाद सीबीआईटी की तरफ से मामले का संज्ञान लेते हुए उन्हें सस्पेंड किया गया है। वहीं, सूत्रों की मानें, तो इस दौरान इन्हें बंगाल सिक्किम ऑफिस में संबंध किया गया है। सूत्र बताते हैं कि अब योगेंद्र मिश्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विभाग भी इस पूरे मामले को लेकर कमेटी गठित करेगा। पूरी घटना के पीछे के कारण को जानेगा। योगेंद्र मिश्रा द्वारा सोशल मीडिया के जरिए गौरव गर्ग पर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!