Uncategorized

कूड़ा निस्तारण की तकनीक देखने आए आंध्र सरकार के प्रतिनिधि,फील्ड विजिट किया

राजधानी लखनऊ में कूड़ा निस्तारण की तकनीक देखने के लिए आज आंध्र सरकार के प्रतिनिधि पहुंचे। मौके पर दो सालों में नगर निगम की तरफ से किए गए कामों की पीपीटी दिखाई गई। मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि अगले महीने से नगर निगम के नई बिल्डिंग का काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने 160 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि आंध्र सरकार के प्रतिनिधि यहां पर सॉलिड वेस्ट का निस्तारण देखने आए हैं। शिवरी प्लांट को भी देखेंगे। आंध्र सरकार के प्रतिनिधि मंत्री पी नारायण ने कहा कि हम लखनऊ नगर निगम की विभिन्न एक्टिविटी को पढ़ने के लिए आए हैं। हम आंध्रा में स्वच्छ भारत की तरह ही स्वच्छ आंध्रा का कैंपेन चला रहे हैं। लखनऊ के बारे में हमने बहुत सुना था कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट और लिगेसी वेस्ट पर काम किया जा रहा। इसलिए यहीं पर आए हैं। यहां की सड़कें साफ हैं। उनका कहना है कि हम अपनी राजधानी अमरावती बना रहे हैं। इसके लिए हम तमाम तरह की बेस्ट प्रैक्टिस कर रहे। ताकि आधुनिक और ग्रीन फील्ड सिटी बनाया जा सके। इसके लिए हम हर जगह जा रहे वहां से बेस्ट पॉसिबल चीजें एक्सचेंज करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!