Uncategorized

कहासुनी के बाद ई-रिक्शा चालक की चाकुओं से गोदकर हत्या,हत्यारोपी गिरफ्तार

✍️मो. इमरान

लखनऊ/राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब कार्मेल स्कूल के पीछे सड़क किनारे ई-रिक्शा चालक का खून से लथपथ शव मिला। शव की पहचान 22 वर्षीय दिनेश कुमार के रूप में हुई, जो मूल रूप से श्रावस्ती का रहने वाला था और बादशाह नगर स्थित किराए के कमरे में रहकर ई-रिक्शा चलाता था।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि दिनेश की पीठ में चाकू घुसा हुआ था और शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। प्रथम दृष्टया मामला चाकुओं से गोदकर की गई हत्या का निकला।

पुलिस जांच में सामने आया कि दिनेश की शिवाकांत मिश्रा नामक व्यक्ति से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में शिवाकांत ने देर रात उसे चाकुओं से गोद डाला और मौके से फरार हो गया।

महानगर पुलिस ने रातभर CCTV फुटेज खंगाले और लोकेशन ट्रेस कर बादशाहनगर रेलवे स्टेशन से आरोपी शिवाकांत मिश्रा को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

शिवाकांत मिश्रा(हत्यारोपी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!