Uncategorized

ज्येष्ठ माह में 20 लाख श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

लखनऊ के परिवर्तन चौक पर स्थित भंडारा इस बार भी आस्था और सेवा का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है। ज्येष्ठ माह के आखिरी यानी पांचवें बड़े मंगल को यहां खास आयोजन हुआ। 56 प्रकार के व्यंजनों से हनुमान जी को भोग लगाकर हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यह आयोजन भारत समन्वय संस्था द्वारा लगातार 12वें वर्ष आयोजित किया गया। भारत समन्वय के मुख्य संयोजक मुकेश शुक्ला ने बताया कि यह यात्रा आज से 12 वर्ष पहले 25 लोगों के सेवा संकल्प से शुरू हुई थी। हमने संकल्प लिया था कि जेष्ठ माह में अलग-अलग जगह भंडारा लगाने के बजाय एक ही स्थान पर निरंतर सेवा की जाए जिससे व्यवस्था भी बनी रहे और श्रद्धालुओं को संपूर्ण लाभ मिल सके। संस्था के प्रतिनिधि अनुराग मिश्रा ने बताया, जेष्ठ माह में प्रत्येक दिन भंडारा होता है। चाहे बड़ा मंगल हो या साधारण दिन, हर दिन प्रसाद वितरित किया जाता है। अनुमानतः हर दिन 20 से 25 हजार भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं। पूरे माह में यह संख्या 20 लाख से अधिक तक पहुंच जाती है। पांचवें और अंतिम बड़े मंगल पर यहां विशेष आयोजन हुआ। 56 प्रकार के व्यंजन तैयार कर बजरंगबली को भोग लगाया गया, और फिर उसे भक्तों में वितरित किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि ये सभी सेवा कार्य बजरंगबली की कृपा और परम गुरु के आशीर्वाद से संभव हो पा रहे हैं। अनुराग मिश्रा बताते हैं, यह आयोजन सिर्फ प्रसाद वितरण नहीं, सेवा का उत्सव है। हम हर वर्ष यही प्रयास करते हैं कि लखनऊ की परंपरा को जीवित रखें और बजरंगबली की कृपा से हर वर्ष यह सेवा जारी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!