ज्येष्ठ माह के पावन शनिवार को सुल्सामऊ हिलगी में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
✍️आर.एस.तिवारी

ज्येष्ठ माह के पवित्र शनिवार के शुभ अवसर पर लखनऊ जनपद के मोहनलालगंज क्षेत्र के सुल्सामऊ हिलगी गांव में श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ग्राम हिलगी में आयोजित हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे। इस दौरान भक्तिमयी कार्यक्रम और हवन इत्यादि के बाद भंडारे की शुरुआत भक्तिभाव के साथ की गई।
गौरतलब है कि ज्येष्ठ माह के अंतर्गत मंदिरों में काफी चहल पहल रहती है, बड़ी संख्या में भक्तों की ओर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आयोजक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बिट्टो यादव पत्नी लवकुश यादव द्वारा भंडारे से पहले श्री बजरंगबली का पूजन अर्चन कर भोग लगाया गया फिर स्टाल लगाकर लोगों को प्रसाद के रूप में पूड़ी, सब्जी इत्यादि के प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों ने पधारे सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान रुपरानी यादव, प्रधानपति भगवतीयादव, अजयशंकर यादव, अवनीश यादव, नीलू यादव, समेत क्षेत्र कई गणमान्य लोग व भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।



