ज्येष्ठ माह के पावन शनिवार को गोपेश्वर महादेव मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

✍️आर.एस.तिवारी
ज्येष्ठ माह के पवित्र शनिवार के शुभ अवसर पर लखनऊ जनपद के मोहनलालगंज क्षेत्र के मीनापुर गांव में श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ सई नदी के तट पर स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ग्राम मीनापुर में आयोजित हुए इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे। इस दौरान भक्तिमयी कार्यक्रम भजन कीर्तन,आल्हा और हवन इत्यादि के बाद भंडारे की शुरुआत भक्तिभाव के साथ की गई।
गौरतलब है कि ज्येष्ठ माह के अंतर्गत मंदिरों में काफी चहल पहल रहती है, बड़ी संख्या में भक्तों की ओर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आयोजक पूर्व प्रधान सुन्दरलाल यादव व उनके पुत्र कोमलकांत उर्फ लल्लन यादव द्वारा भंडारे से पहले श्री बजरंगबली का पूजन अर्चन कर भोग लगाया गया फिर स्टाल लगाकर लोगों को प्रसाद के रूप में पूड़ी, सब्जी इत्यादि के प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों ने पधारे सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया।



