Uncategorized

*जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चन्द्रा ने बताया है कि पं० विशम्भर दयाल त्रिपाठी, राजकीय जिला पुस्तकालय उत्राव में एक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन जिला पुस्तकालय द्वारा किया गया।* *खबर एन्टी करप्शन न्यूज एन्ड वीयूज पुरवा उन्नाव उ० प्र०*

✍️रिपोर्ट मो० अहमद चुनई

पुरवा उन्नाव प्राप्त विवरण के अनुसार बुधवार को पंडित विसम्भर दयाल त्रिपाठी जिला पुस्तकालय में एक मार्ग दर्शक शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वाचनालय में उपस्थित स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में तनाव प्रबंधन करने हेतु अवगत कराया गया, सिविल सेवा की परीक्षा की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी,आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, उन्नाव द्वारा किया गया, जिसमें वाचनालय में उपस्थित सभी अभ्यर्थियों को प्रीति चन्द्रा द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में तनाव प्रबन्धन करने हेतु अवगत कराया गया एवं सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी श्रीमती आस्था द्वारा मुख्य रूप से सिविल सेवा की परीक्षा साक्षात्कार के विभिन्त्र चरणों को कैसे तैयारी करें इस कि जानकारी प्रदान की गयी।इसी के साथ उद्यम विभाग द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में पीसी वर्मा द्वारा बताए गए सरकार द्वारा कैसे लोन प्राप्त कर सकते हैं मा० मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रशिक्षण केन्द्र से आए कोर्स को आर्डिनेटर श्री पीयूष श्रीवास्तव एवं विषय विशेषज्ञ श्री अनुपम सिंह, शुभम सिंह योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होने बताया कि वर्तमान में दो केंद्र संचालित हैं डी० एस० एन कॉलेज उन्नाव, स्कॉट गाइड भवन उन्नाव जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) विषय विशेषज्ञ श्री अनुपम सिंह के द्वारा बैंक, रेलवे, एस एस सी, और टीचिंग जैसी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा उपयोगी करेंट अफेयर्स लेकर आये हैं।*जो नवीनतम वैश्विक समाचारों और करंट अफेयर्स के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी पुस्तकालय में स्टूडेंस एक वातावरण जहां व्यक्ति पढ़ सकें, अध्यापन कर सकें और नई जानकारी प्राप्त कर सकें। तथा छात्रों को पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम के जीवन को एक उदाहरण बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती सुरभि श्रीवास्तव एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। सफल कार्यक्रम हेतु शिविर के अन्त में प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
———————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!