Uncategorized

(हिसार) हांसी भाजपा विधायक के भाई पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

हिसार हरियाणा में हिसार जिला के हांसी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) विधायक विनोद भयाणा के बड़े भाई महेंद्र भयाना पर शुक्रवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता जगदीश भाटिया को भी नामजद किया गया है। पीडिघ्त महिला का आरोप है कि दोनों ने उसे मिठाई लेने के बहाने अपनी दुकान पर बुलाया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दी। मामले को दबाए रखने के लिए कई रसूखदार लोगों से उसे फोन कराए गए। फिलहाल, पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी( एफआईआर) दर्ज कर ली है। पीडिता ने शुक्रवार को पुलिस को बताया कि यह घटना 2019 के चुनाव से पहले की है। विधायक विनोद भयाणा के भाटिया कुटिया के पास कार्यक्रम चल रहे थे। जगदीश भाटिया ने मिठाई लेने के बहाने उसे अपनी दुकान पर बुलाया। दुकान के अंदर विधायक का भाई महेंद्र भयाणा पहले से मौजूद था। पीडिघ्ता का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीडिघ्ता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसे राजनीतिक दबाव में शिकायत वापस लेने की धमकी दी गई। कई राजनीतिक रसूखदार लोगों ने उसे चुप रहने और केस वापस लेने के लिए कहा। यहां तक की जान से मारने की धमकी भी दी गई।वहीं, विनोद भयाणा ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि यह उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि यह सारा मामला झूठा है। अगर यह महिला इतनी सच्ची थी तो घटना के इतने समय बीत जाने पर भी ये चुप क्यों रही। जिस वक्त महिला ने घटना के आरोप लगाए हैं, उस वक्त मेरे भाई की उम्र 60 वर्ष थी। विधायक ने बताया कि यह महिला पहले भी दो बार पैसे ले चुकी है, जिसके सबूत हमारे पास हैं। इस महिला ने पहले भी कोर्ट में बयान बदल दिए थे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पीडिघ्ता ने सुरक्षा की मांग भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!