Uncategorized
गोसाईगंज अमेठी गांव की गोशाला में 125 गोवंश,एसडीएम ने निरीक्षण किया

लखनऊ के गोसाईगंज इलाके की अमेठी गांव स्थित गोशाला का शुक्रवार को मोहनलालगंज एसडीएम अंकित शुक्ला ने निरीक्षण किया। गोशाला में 125 गोवंश हैं। एसडीएम ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाया। गोशाला में गोवंश को पर्याप्त चारा और पानी मिल रहा था। साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था थी। एसडीएम ने गर्मी से बचाव के लिए लगाए गए पर्दों की जांच की। भूसे और पानी की उपलब्धता को भी परखा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने हरे चारे की व्यवस्था का भी जायजा लिया। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने गोशाला प्रबंधन की सराहना की। एसडीएम ने गोशाला कर्मचारियों को भीषण गर्मी से पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।




