Uncategorized

एक साल के बेटे को लेकर विवाहिता फरार

 

✍️शिवकुमार मिश्रा

हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र से एक विवाहित महिला अपने एक साल के बेटे के साथ फरार हो गई है। पीड़ित पति प्रदीप कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।प्रदीप कुमार ने बताया कि वह ग्राम अतर्छा खुर्द का रहने वाला है। उनकी पत्नी अरुणा देवी (33) 26 जून को दोपहर करीब 2 बजे घर से चली गई। उनके दूर के रिश्तेदार राहुल, जो कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के भदौसी गांव का रहने वाला है, उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।शिकायत के अनुसार, अरुणा अपने साथ एक साल के बेटे राज को भी ले गई है। साथ ही घर के करीब 50 हजार रुपये के जेवर और 20 हजार रुपये की नगदी भी ले गई है। प्रदीप ने पत्नी और राहुल का मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध करा दिया है।पुलिस ने मामले में धारा 137(2)/87 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला और बच्चे की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!