क्राइमयूपी

ढाई साल की बच्ची और छह माह के बच्चे की मौत,पति ने पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप

पुरवा उन्नाव  एंटी करप्शन न्यूज़ के लिये मनीष कुमार गुप्ता कि रिपोर्ट

पुरवा उन्नाव:- कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ढाई साल की बच्ची और छह महीने के मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत बच्चों के पिता रोहित उम्र 34 वर्ष ने पत्नी नेहा पर बच्चों को जहर देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव त्रिपुरारपुर के मजरे रम्माखेड़ गांव निवासी रोहित, जो अंडे की दुकान चलाता है, उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दस दिन पहले पत्नी नेहा से खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद नेहा अपने मायके चली गई, जबकि दोनों बच्चे सोनाक्षी 2.5 वर्ष और ऋतिक 6 माह पिता रोहित के पास ही रह गए थे। सोमवार सुबह 8 बजे नेहा अचानक खेत में पहुंची, ओर कहा कि उसे बच्चों से मिलना है। रोहित, अपनी साली निकिता को साथ लेकर खेत गया। वहां बातचीत के दौरान नेहा ने दोनों बच्चों को गोद में लिया। तभी कुछ जानवर खेत में घुस आए, और रोहित उन्हें भगाने चला गया। जब वह लौटा, तो नेहा ने बच्चों को लौटाते हुए कहा की मेरा काम हो गया। बच्चों को लेकर जैसे ही रोहित घर की ओर लौटा, छह महीने का ऋतिक तड़पने लगा। आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी पुरवा अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। और मामले की गहनता से जांच पड़ताल की, थाना प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है।

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं, ओर संभावित ज़हर या अन्य संदिग्ध पदार्थ की जांच की जा रही है। वही ग्रामीणों की माने तो रोहित और नेहा की शादी वर्ष 2021 में पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई थी। समय के साथ घरेलू विवाद बढ़ते गए। मृत बच्चों की संदिग्ध मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

वहीं क्षेत्रधिकारी पुरवा अजय कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में दो मासूमों की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मोत का असली कारण सामने आएगा। सभी पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। वही ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं, पूरे गांव में मातम पसरा है। रोहित का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!