देश

चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बेटियों को बड़ा तोहफाएमुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजनाष् को दी मंजूरी

पटना बिहार में नीतीश सरकार ने बेटियों को खास तोहफा दिया है। दरअसलए नीतीश सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रम में सुविधा के लिए सभी पंचायतों में विवाह भवन का निर्माण कराएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। नीतीश कुमार ने लिखाए मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह कार्यक्रम में सुविधा के लिए सभी पंचायतों में विवाह भवन का निर्माण कराएगी। आज कैबिनेट में ष्मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजनाष् की मंजूरी दे दी गई है। सीएम नीतीश ने आगे लिखाए पंचायतों में विवाह भवनों के निर्माण हेतु 40 अरब 26 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विवाह भवनों का संचालन जीविका दीदियों के द्वारा किया जाएगा। पंचायत स्तर पर विवाह भवनों के निर्माण से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को काफी फायदा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!