Uncategorized

बिरयानी में जहर देकर 10 कुत्तों को किया गया निशाना, 4 की दर्दनाक मौत, बाकी का इलाज जारी

राजधानी लखनऊ में 10 कुत्तों को चिकन बिरयानी में जहर मिलाकर खिला दिया गया। इससे 4 कुत्ते तड़प-तड़पकर मर गए। बाकी के 6 कुत्तों का एनजीओ के डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। घटना राजाजीपुरम टैक्सी स्टैंड के पास की है। सोमवार-मंगलवार की रात 2-3 बजे के बीच कुत्तों को बिरयानी खिलाई गई। इलाके के लोगों ने मंगलवार की सुबह कुछ कुत्तों को तड़पते देखा। फिर एनजीओ और पुलिस को सूचना दी। एनजीओ के डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे। तालकटोरा पुलिस ने कुत्तों की बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाई। पुलिस को मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जीव आश्रय एनजीओ के सदस्य शशि शेखर ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर देखा तो 4 कुत्तों की मौत हो चुकी थी और 6 तड़प रहे थे। 2 की कंडीशन बेहद गंभीर थी। 4 कुत्तों को मौके पर और 2 को एनजीओ के ऑफिस में इलाज किया जा रहा है। घटना स्थल के पास रहने वाले सौरभ ने बताया किसी ने मीट में जहर मिलाकर कुत्तों को दिया। उसे खाने के बाद कुत्तों की हालत खराब हो गई। चार कुत्ते कूं-कूं करते हुए तड़पने लगे। वो ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। कुछ देर में तड़पते हुए शांत हो गए। उनकी मौत हो गई। बचे हुए कुत्ते तड़प रहे हैं। एनजीओ वालों ने इन कुत्तों के इलाज में बहुत मदद की है। क्षेत्रीय लोगों में घटना को लेकर काफी गुस्सा है। सूचना पर तालकटोरा पुलिस पहुंची थी। लोगों ने पुलिस से ऐसा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हम लोग चाहते हैं कि ऐसा करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जीव आश्रय फाउंडेशन के सदस्य शुभम प्रताप सिंह ने बताया कि कुत्तों के साथ ऐसा प्लान करके किया गया है। जिसने भी किया है, उसकी मानसिकता अच्छी नहीं है। बाकी मोहल्ले के लोग कोऑपरेटिव हैं। उन्होंने रेस्क्यू करने में हमारी काफी मदद की। डीसीपी विश्वजीत सिंह ने बताया- कुत्तों की डेडबॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी गई है। स्थानीय लोगों से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!