दिल्ली NCRदेश

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक सख्त नीति अपनाई है ऑपरेशन सिंदूरए पीएम मोदी की पाकिस्तान को दो टूक

नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख दिखाया। दिल्ली में आयोजित श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के ऐतिहासिक संवाद की शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हाल ही में अपनी ताकत दुनिया को दिखा दी है। उन्होंने कहा कि भारतीयों का खून बहाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक सख्त नीति अपनाई है और ऑपरेशन सिंदूर इसका बड़ा उदाहरण है। इस ऑपरेशन के जरिए भारतीय सेना ने सिर्फ 22 मिनट में दुश्मनों को घुटनों पर ला दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहाए दुनिया ने हाल ही में देखा है कि भारत क्या कर सकता है। हमने दिखा दिया है कि जो लोग भारतीयों का खून बहाते हैंए उनके लिए कहीं भी कोई जगह सुरक्षित नहीं है। उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। हमने सिर्फ 22 मिनट में दुश्मनों को घुटनों पर ला दिया। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि अब भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनता जा रहा है। पहले भारत को हथियारों के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता थाए लेकिन अब देश में बने हथियारों से ही सेनाएं मजबूत हो रही हैं। उन्होंने कहाए ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेनाओं ने मेड इन इंडिया हथियारों की मदद से काम किया। मुझे भरोसा है कि आने वाले समय में भारतीय हथियारों की पहचान पूरी दुनिया में होगी। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर श्री नारायण गुरु को भी श्रद्धांजलि दी और उनके सिद्धांतों को भारत के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि श्री नारायण गुरु समाज के लिए एक प्रकाश की तरह थेए जिन्होंने बराबरी और इंसानियत की बात की। जब मैं वंचित और शोषित समाज के लिए कोई फैसला लेता हूंए तो मुझे गुरुदेव की याद आती है। उन्होंने समाज को एकता और समानता का रास्ता दिखाया। पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया और कहा कि उनकी सरकार वोमेन लीड डव्लपमेंट को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने बताया कि आजादी के इतने सालों बाद भी कुछ जगहों पर महिलाओं की एंट्री बैन थीए जिसे उनकी सरकार ने खत्म किया है। आज बेटियां कोर्ट से लेकर स्पेस तक अपना नाम रोशन कर रही हैं। हमने भेदभाव खत्म करने की दिशा में बड़ा काम किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की खासियत है कि जब.जब देश किसी संकट में आता हैए तब कोई न कोई महान व्यक्ति जन्म लेकर समाज को नई दिशा देता है। उन्होंने कहा कि 100 साल पहले श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी की ऐतिहासिक मुलाकात ने आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी थी। वो मुलाकात सामाजिक एकता और विकसित भारत के लक्ष्य के लिए आज भी एक प्रेरणा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!