Uncategorized
बाथरूम मे पैर फिसलने से मुख्य आरक्षी की मौत
✍️शिवकुमार मिश्रा
उन्नाव/बरेली की आठवीं बटालियन पीएसी में तैनात मुख्य आरक्षी रणवीर सिंह की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई।शनिवार सुबह वे अपने आवास पर शौचालय गए थे। वहां पैर फिसलने से वे फर्श पर गिर गए। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।साथी कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया।रणवीर सिंह उन्नाव के थाना माखी क्षेत्र के पूरानिस्पंसारी के निवासी थे। उनके परिवार में पत्नी सुमन सिंह, एक बेटा पुनीत सिंह और दो बेटियां दीक्षा सिंह और शिवानी हैं। परिवार उन्नाव में रहता है, मौत की खबर सुनते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
