बड़े बाबा मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता नागेश्वर द्विवेदी रहे मौजूद
✍️आर.एस.तिवारी
लखनऊ/मोहनलालगंज क्षेत्र के डेबरिया गांव के बड़े बाबा मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। यह भंडारा 26 जून 2025 गुरुवार को हुआ. भंडारे का आयोजन आसपास के ग्रामवासियों द्वारा किया गया . कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हुआ और भजन कीर्तन के. साथ शाम तक अनवरत चलता रहाव
बड़े बाबा मंदिर में भंडारे का आयोजन एक वार्षिक कार्यक्रम है जो कि हर वर्ष होता है. इस दिन, मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, जो प्रसाद ग्रहण करते हैं और बड़े बाबा की पूजा करते हैं. भंडारे में पूड़ी, सब्जी, कढ़ी-चावल और बूंदी जैसे प्रसाद वितरित किए जाते हैं.
यह भंडारा मोहनलालगंज के ग्राम पंचायत कुशमौरा और डेबरिया भरसवा की सीमा पर स्थित बड़े बाबा मंदिर में आयोजित किया गया, जो क्षेत्र में आस्था का केंद्र बन गया है.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता नागेश्वर द्विवेदी उपस्थित रहे व कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से अशोक शर्मा,बिपिन बाजपेई, प्रेम कुमार यादव (प्रधान डेबरिया-भरसवा),प्रधान कुशमौरा,अनुज दीक्षित,शैलेंद्र शुक्ला,आर.के,सुशील मौर्य, बउवा शर्मा,राम सुमेर, राजा उर्फ सुल्ला,तिलक शर्मा,चंदर शर्मा व क्षेत्र के कई संभ्रांत व्यक्ति व भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे





