यूपी

अंतर्राष्ट्रीय नशा एवं तस्करी निरोधक दिवस के उपलक्ष में चलाया जागरूकता अभियान

लखनऊ । नशा नाश की जड़ है,जीवन को कहें हां, ड्रग्स को ना-इस आवाहन के साथ आज नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ की 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय नशा एवं तस्करी निरोधक दिवस के उपलक्ष में जागरूकता अभियान चलाया। सभी ने इस बात का संकल्प भी लिया कि नशे से दूर रहेंगे और नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने में सहयोग और एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करेंगे। मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि अवैध नशीली दावों का दुरुपयोग किसी भी देश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसके अतिरिक्त अवैध दवाओं की तस्करी आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देती है जो किसी भी देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सबको मिलकर समाज से इस बुराई को दूर करने का प्रयास करना होगा। जागरूकता अभियान में अंडर ऑफिसर अंजलि वाजपेई, सिद्धि यादव, बुशरा हामिद, महिमा, निष्ठा, प्रीति, गरिमा, खुशी सिंह,आस्था, आंचल, रजनी, कशिश, खुशी निषाद, अर्पिता, भूमिका, छवि, सृष्टि, अपूर्वा,इशिता आदि कैडेट्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!