Uncategorized
AIIMS दिल्ली में अब रोबोटिक तकनीक से होगा इस बीमारी का इलाज

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने थायरॉयड और पैराथायरॉयड रोगियों को बड़ी राहत दी है. अब इन दोनों बीमारियों की सर्जरी पारंपरिक ओपन ऑपरेशन की जगह एंडोस्कोपिक और रोबोटिक तकनीक से की जाएगी. इससे मरीजों को न केवल कम दर्द होगा बल्कि इलाज के बाद कोई बड़ा निशान भी नहीं रहेगा.
क्या है एंडोस्कोपिक और रोबोटिक सर्जरी?
एंडोस्कोपिक सर्जरी में डॉक्टर बहुत छोटे-छोटे चीरे लगाते हैं जिनमें एक कैमरा और सूक्ष्म उपकरण डाले जाते हैं. कैमरे से अंदर की तस्वीर स्क्रीन पर दिखती है जिससे डॉक्टर सटीकता से सर्जरी करते हैं. रोबोटिक सर्जरी में डॉक्टर एक रोबोटिक सिस्टम को नियंत्रित करते हैं जो उनकी हर हरकत को बेहद बारीकी से फॉलो करता है. इससे गलती की संभावना लगभग खत्म हो जाती है और सर्जरी ज्यादा सुरक्षित होती है.
मरीजों को मिलेंगे ये बड़े फायदे
- कोई बड़ा निशान नहीं रहेगा – खासतौर पर महिलाओं के लिए ये तकनीक फायदेमंद है जिन्हें स्कार्स का डर होता है.
- जल्दी रिकवरी – ओपन सर्जरी के मुकाबले मरीज जल्दी स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकते हैं.

