दुनियादेश

अगली बार बिहार में नीतीश CM बनेंगे या नहीं, अमित शाह ने बोली दी बड़ी बात

बिहार विधानसभा इलेक्शन 2025 में अब कुछ ही महीने रह गए हैं और इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CM नीतीश कुमार को लेकर फिर से सस्पेंस बना दिया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने बिहार में CM उम्मीदवार को लेकर दिए गए एक सवाल के जवाब में कहा कि यह समय पर निर्भर करेगा कि बिहार का CM कौन बनेगा। हालांकि उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि बिहार चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। अमित शाह के इस बयान से नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में हलचल मच सकती है क्योंकि जेडीयू ने चुनाव प्रचार में यह संदेश दिया है कि 2025 में फिर से नीतीश कुमार ही CM होंगे।

दिग्गज नेता शाह ने दो दिन पहले इकोनॉमिक टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में जब सीएम उम्मीदवार पर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर कहा कि चुनाव के मुद्दे को जनता तय करती है। हालांकि उन्होंने यह माना कि बिहार में विकास एक प्रमुख मुद्दा रहेगा। जब उनसे पूछा गया कि एनडीए का सीएम कैंडिडेट कौन होगा तो शाह ने कहा कि बिहार में CM कौन बनेगा यह समय बताएगा लेकिन चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

ये पहली बार नहीं है जब अमित शाह ने नीतीश कुमार के बारे में ऐसी प्रतिक्रिया दी है। लगभग छह महीने पहले भी एक इंटरव्यू में शाह ने इसी तरह से गोलमोल जवाब दिया था। उस समय जब उनसे पूछा गया था कि क्या बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी तो शाह ने कहा था कि वह पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं और पार्टी के निर्णय पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में लिए जाते हैं।

अमित शाह के इस बयान के बाद यह सवाल उठने लगा था कि क्या बीजेपी बिहार में भी महाराष्ट्र जैसा मॉडल लागू करेगी यानी कि अगर एनडीए बिहार में जीतती है तो नीतीश कुमार की जगह किसी और नेता को CM बनाया जा सकता है। यह स्थिति उस समय भी देखी गई थी जब महाराष्ट्र चुनाव के बाद बीजेपी ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे के बजाय देवेंद्र फडणवीस को CM बना लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!