Uncategorized

93 वर्षीय बुजुर्ग ने पत्नी के लिए खरीदा मंगलसूत्र, पैसे कम पड़े तो दुकानदार ने जीत लिया दिल

सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक 93 साल के बुजुर्ग अपनी पत्नी को लेकर मंगलसूत्र खरीदने के लिए एक ज्वेलरी शॉप पर जाते हैं। बुजुर्ग दुकानदार के सामने अपनी सारी जमा पूंजी रख मंगलसूत्र खरीदने की इच्छा व्यक्त करते हैं। जिसे देख दुकानदार भावुक हो जाता है। इसके बाद वह सिर्फ 20 रुपए में मंगलसूत्र दे देता है।

1,120 रुपये में मंगलसूत्र लेने पहुंचा दंपत्ति 
यह वीडियो महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर का है। जब 93 वर्षीय निवृत्ति शिंदे नामक बुजुर्ग अपनी पत्नी शांताबाई के साथ एक आभूषण की दुकान में पहुंचे। पारंपरिक धोती-कुर्ता और टोपी पहने इस बुजुर्ग को देख कर दुकान के कर्मचारियों को लगा कि वे शायद मदद मांगने आए हैं। लेकिन सबकी सोच तब बदल गई जब उन्होंने जेब से 1,120 रुपये निकाले और कहा कि वे अपनी पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदना चाहते हैं। यह सुनकर दुकानदार भावुक हो उठा और उन्हें सिर्फ 20 रुपए में मंगलसूत्र दे दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!