उत्तर प्रदेश में LJP (रामविलास) का विस्तार: धर्मेन्द्र मिश्र ने संभाली कमान

लखनऊ: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, धर्मेन्द्र मिश्र, एडवोकेट ने यूपी प्रेस क्लब में प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक पद्मभूषण रामविलास पासवान ने पार्टी की स्थापना दलित, वंचित, शोषित, अल्पसंख्यक और प्रत्येक जाति एवं धर्म के लोगों को न्याय एवं अधिकार दिलाने व उनके उत्थान हेतु दिनांक 28-11-2000 को पार्टी का गठन किया था। जिसके वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार हैं, और एनडीए घटक दल के प्रमुख सहयोगी है। चिराग पासवान के निर्देश पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को राष्ट्रीय पार्टी बनाने हेतु समस्त पार्टीजनों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि पार्टी के ढ़ांचे को मजबूती प्रदान करने हेतु पार्टीध्प्रकोष्ठों का विस्तार किया जाये, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अपने प्रकोष्ठों के साथ संगठन विस्तार करने में पूरे देश में रात-दिन एक किये हुए हैं। इसी क्रम में आज संगठन विस्तार को लेकर लखनऊ स्थित प्रेस क्लब में प्रेस कॉफ्रेस रखी गयी है, जिसमें आप सभी साथियों को यह बताना आवश्यक है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का अनुसांगिक संगठन-किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्र, एडवोकेट ने देश के 27 प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है और उन्हें निर्देशित किया जा चुका है कि पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक बनाकर राष्ट्रीय नेतृत्व को सूचित करें। वहीं उत्तर प्रदेश में पार्टी को चार भागों में विभाजित किया गया है, जिसमें मध्य उप्र, बुर्देलखण्ड, पूर्वी उप्र, पश्चिमी उप्र बनाकर संगठन का विस्तार किया जा रहा है, जिसमें झूलन अंसारी को अध्यक्ष, पूर्वी उप्र, राहुल त्यागी, अध्यक्ष, पश्चिमी उप्र, अशोक सोनी को अध्यक्ष, बुर्देलखण्ड बनाया जा चुका है, जो संगठन विस्तार कर रहे हैं। आज मध्य उप्र का अध्यक्ष इंजीनियर आकाश यादव, लखनऊ को मनोनीत किया गया है और साथ ही डॉ मधु (भूदेवी) पत्नी सुब्रत त्रिपाठी, लखनऊ को राष्ट्रीय सचिव, कुमुद शुक्ल पत्नी हरेन्द्र चन्द्र शुक्ल, नि०- मोहनलालगंज को राष्ट्रीय सचिव, प्रशान्त भारद्वाज (बाबी) पुत्र चन्द्र प्रकाश भारद्वाज, निः- आशियाना लखनऊ को राष्ट्रीय सचिव, दीप्ती गुप्ता पुत्री कन्हैया लाल गुप्ता, नि०-उन्नाव को राष्ट्रीय सचिव और मनोज कुमार मिश्रा, नि०-बाराबंकी के काम को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय सचिव से पदोन्नति कर राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है, जिन्हें अलग-अलग प्रान्तों का प्रभारी भी जल्द नियुक्त किया जायेगा और हिमांशु मिश्रा, अयोध्या, सुरेश सिंह यादव, गाजीपुर कामेन्द्र प्रताप सिंह, रायबरेली ने सदस्यता ग्रहण की। प्रेस कांफ्रेंस में प्रमुख रूप से के बी भारती, राष्ट्रीय सचिव, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), अरविन्द पासवान, अध्यक्ष, उप्र (मध्य,बुर्देलखण्ड), राजीव पासवान, अध्यक्ष (पूर्वी उप्र), झूलन अंसारी, अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ (पूर्वी उप्र). प्रेमशंकर शुक्ल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ, प्रमोद मणि त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ, विनय पासवान, अखिलेश राय एवं जॉय बनर्जी, प्रदेश अध्यक्ष, लेबर सेल, उप्र मध्य सहित सभी लोग उपस्थित रहें।




