क्षेत्र मेंआत्म हत्या करने का सिलसिला जारी थमने का नाम नही आखिर क्यों मौत को गले लगा रहे है लोग।

खबरACN न्यूज नेटवर्क पुरवा उन्नाव उ०प्र०
रिपोर्ट मो० अहमद चुनई
पुरवा उन्नाव अज्ञात कारणों बस 40 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में पंखे के हुक में साड़ी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त करली प्राप्त विवरण के अनुसार मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंगत खेड़ा मंझखोरिया-अतरसई से सम्बन्धित है जहां शुक्रवार को वीरेंद्र 40 वर्ष पुत्र नन्दूमाली मेहनत मजदूरी करता था।शुक्रवार की सुबह समय लगभग 10 बजे बेटी से कमरे में सोने की बात कहकर कमरा अंदर से बंद कर लिया।कुछ देर बाद बेटी के आवाज देने पर जवाब न मिलने पर उसने चाचा राजेश को बुलाया।राजेश ने दरवाजे से झांक कर देखा तो उसे स्थिति संदिग्ध दिखी।जिस पर साबड़ से दरवाजा खोलकर अंदर जाकर देखा तो उसके होस उड़ गये देखा कि भाईवीरेंद्र पंखे के हुक में चादर के फंदे सहारे लटका था।
राजेश की सूचना बाद मौके पर पहुंचे कोतवाली के दरोगा विनोद सिंह व हरोगा मुस्तकीम ने शव का बारीकी से निरिक्षण किया और शव को नीचे उतरवाया और शवको कबजे में लेकर जरूरी लिखा पढ़ी कर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की और शव को पोस्टमार्टम हेतु शव विच्छेदन गृह उन्नाव भेज दिया।




