Uncategorized
नोएडा में एक दिन में 14 नए कोरोना केस, यूपी में 71 एक्टिव मरीज, अब तक 2 की मौत

नोएडा : यूपी में कोरोना वायरस फिर से डरा रहा है। नोएडा में 24 घंटे के भीतर 14 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां पहले कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 थी। नए केस आने के बाद नोएडा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है। इसमें 30 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। यूपी में शनिवार को एक्टिव केसेज की संख्या 71 पहुंच गई। कोरोना से आगरा में अब तक 2 की मौत हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए मेरठ, प्रयागराज, कानपुर के अस्पतालों मॉकड्रिल किया गया है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में ढाई साल बाद फिर से कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच शुरू होगी। यहां माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट ने शासन से आरटी-पीसीआर जांच किट मांगी है।



