E-Paperयूपी

मोहनलालगंज में ईंट भट्‌ठे के आड़ में अवैध खनन:एसडीएम ने छापा मारकर 3 डंपर और जेसीबी किया पुलिस के हवाले, मुकदमा होगा दर्ज

✍️आर.एस.तिवारी

लखनऊ/तहसील मोहनलालगंज के निगोहां थाना क्षेत्र के राती गांव में ईट भट्टे की आड़ मेंअवैध मिट्टी खनन करने का मामला सामने आया है। ईंट भट्ठे की अनुमति का दुरुपयोग कर प्राइवेट जगहों पर मिट्टी बेची जा रही थी। एसडीएम को सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान खनन नियमों का उल्लंघन करते हुए चल रहे काम को पकड़ा गया। कार्रवाई में तीन डंपर और एक जेसीबी मशीन जब्त की गई।

जानकारी के अनुसार, कई दिनों से प्राइवेट प्लाटिंग साइटों पर ट्रकों से मिट्टी पहुंचाई जा रही थी। ईंट भट्ठे के नाम पर यह काम किया जा रहा था। लेकिन मिट्टी का इस्तेमाल प्लाटिंग और अन्य निजी निर्माण कार्यों में हो रहा था। यह कार्य पूरी तरह से अवैध था।

पकड़े गए सभी वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि खनन कार्य में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। इस अवैध कार्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!