Uncategorized
महिला कांस्टेबल ने लगाई फांसी,जांच में जुटी पुलिस
✍️अमरदीप यादव 
लखनऊ। मड़ियांव थाने में तैनात सिपाही ऋतु (27) ने कमरे में मंगलवार सुबह फंदा लगा लिया। वह गाजीपुर के ए-ब्लॉक में किराये पर रहती थीं। पुलिस को छानबीन व लोगों से बातचीत में पता चला है कि सुबह 6:30 बजे तक ऋतु फोन पर किसी से बात कर रही थीं। कॉल डिटेल खंगालने के लिए फाॅरेंसिक टीम ने मोबाइल कब्जे में ले लिया है।

