Uncategorized

कलयुग का इश्क: जब प्रेमिका ने ठुकराया तो प्रेमी ने आग को लगाया गले, दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी में कैद!

✍️शीतल निर्भीक ब्यूरो

इश्क़ आग की दरिया है इसमें जलना या डूबना निश्चित है। ठीक ऐसे ही एक हृदय विदारक घटना उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दिल को झकझोर देने वाली मामले सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। फेफना थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के सामने फिल्मी अंदाज में आत्मदाह कर लिया। यह हादसा न केवल दिल को दहला देने वाला है, बल्कि आज के दौर के उस ‘कलयुगी इश्क’ की बानगी भी है, जिसमें ना तो धैर्य है, ना ही समझदारी।

हमारे संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार युवक बाहर कमाने गया था और हाल ही में गांव लौटा था। लौटते ही वह सीधा अपनी प्रेमिका के दरवाजे पर पहुंचा और उसे शादी के लिए मनाने लगा। उसके हाथ में पेट्रोल की बोतल थी और आंखों में किसी फिल्मी हीरो जैसा जुनून। वह बार-बार युवती से शादी के लिए हामी भरने की गुहार करता रहा, लेकिन लड़की ने उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया।

कहा जाता है, जब प्रेम में पागलपन हद पार कर जाए तो तबाही तय होती है। ऐसा ही हुआ अमडरिया में, जब युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर प्रेमिका के दरवाजे पर ही आग लगा ली। पल भर में आग की लपटें उसके शरीर को चट कर गईं। पहले तो वहां मौजूद लोग उसे बचाने दौड़े, लेकिन आग की तीव्रता देख डर कर पीछे हट गए।

आसपास के लोगों ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और बुरी तरह झुलसे युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में युवक की चीखें, आग की लपटें और लोगों का घबराना साफ देखा जा सकता है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। युवक का बयान लेने की कोशिश की जा रही है, वहीं लड़की और उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि प्रेम जब जुनून में बदल जाए, तो वह जीवनदायिनी भावना नहीं, आत्मघाती साबित हो जाती है। कलयुग का यह इश्क अब गांव भर की चर्चा का विषय बन गया है। लोग दबी जुबान में कहते नजर आ रहे हैं— “ऐसा भी कोई करता है आजकल?”

प्रेम में पगलाई इस घटना ने समाज को आईना दिखा दिया है कि फिल्मी प्यार और हकीकत के बीच का फासला समझना कितना जरूरी है। वरना न सिर्फ एक ज़िंदगी जलती है, बल्कि पूरे समाज में राख बनकर उड़ जाती है। खबर यूपी के बलिया से शीतल निर्भीक और रंजना वर्मा की खास रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!